suvichar

WHO: दो अरब टीके मुहैया कराएगा कोवैक्स

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (15:59 IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ‘कोवैक्स’ कोविड-19 रोधी टीकों की उपलब्धतता कम होने और भारत में इसकी मांग बढ़ने के बावजूद सभी देशों को टीके मुहैया करा सकता है। ‘कोवैक्स’ अब तक 100 से अधिक देशों में जीवनरक्षक टीके उपलब्ध करा चुका है!

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ‘कोवैक्स' कोविड-19 रोधी टीकों की उपलब्धतता कम होने और भारत में इसकी मांग बढ़ने के बावजूद सभी देशों को टीके मुहैया करा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोवैक्स 2021 में कम से कम दो अरब टीकों की आपूर्ति कर सकता है, इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोवैक्स टीका निर्माताओं के साथ नए समझौतों की घोषणा करेगा।

दुनियाभर में कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराने की वैश्विक पहल ‘कोवैक्स' अब तक 100 से अधिक देशों में जीवनरक्षक टीके उपलब्ध करा चुका है। इसने सबसे पहले 24 फरवरी 2021 को घाना को टीकों की आपूर्ति की थी।

अभी तक तीन टीका निर्माताओं एस्ट्राजेनेका, फाइजर-बायोएनटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने छह महाद्वीपों पर 3.8 करोड़ से अधिक टीकों की आपूर्ति की है। जिन 100 देशों को टीके दिए गए हैं उनमें से 61 देश, 92 कम आय वर्ग वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोवैक्स का उद्देश्य उन सभी देशों को टीके उपलब्ध कराने का है जिन्होंने 2021 की पहली तिमाही में उससे टीकों की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। हालांकि मार्च और अप्रैल में टीकों की आपूर्ति में थोड़ी देर हुई।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख