ramcharitmanas

कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (15:41 IST)
पुणे। पुणे पुलिस ने कोविड महामारी के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: Fight against Corona: कोरोना से डरना और लड़ना दोनों जरूरी
 
व्यापारियों ने गुरुवार को पुणे में लक्ष्मी रोड पर मानव श्रृंखला बनाई थी और मांग की थी कि गैरजरूरी वस्तुओं की दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी जाए। सरकार के निर्देश के अनुसार केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी और दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद रखना होगा।

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : कैसे जीता बीमारी की दहशत को....
 
विश्रामबाग थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील टिकोले ने कहा कि हमने पुणे के फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन (एफटीएपी) के अध्यक्ष फतहचंद रांका और और 55 अन्य व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन कानून, मुंबई पुलिस कानून और भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 
इस बीच रांका ने व्यापारियों और अन्य संगठनों से अपील की है कि वे शुक्रवार को अपनी दुकानें खोलने के फैसले को टाल दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद 2 दिनों तक प्रतीक्षा करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला भले ही कुछ भी हो, सभी व्यापारी सोमवार को अपनी दुकानें खोलेंगे। (भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख