suvichar

WHO ने चेताया, नए मामलों में भारत दुनिया में सबसे आगे, 7 दिनों में करीब 5 लाख नए कोरोना मरीज

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (21:46 IST)
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान भारत में कोरोना संक्रमण के करीब 5 लाख नए मामले सामने आने से विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
 
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक भारत में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आने से दक्षिण-पूर्वी एशिया में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है।
 
ALSO READ: कोविड 19 में प्रकृति को मानें अपना Teacher, जानिए 5 तत्वों से क्या सीखें
 
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में पिछले 7 दिनों के दौरान कोरोना संक्रमण के करीब 5 लाख नए मामले सामने आए हैं जो कि दुनियाभर में सर्वाधिक हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 7 दिनों के भीतर 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
 
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों में 3 प्रतिशत की कमी आई है जबकि इस दौरान दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 18 लाख का इजाफा हुआ है।
 
अमेरिका में इस महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही जा रहा है, हालांकि अमेरिका के कुछ इलाकों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है।
 
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पेरू, मैक्सिको, कोलंबिया और अर्जेंटीना ऐसे लैटिन अमेरिकी देश हैं जहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
 
यूरोप में पिछले सप्ताह के दौरान स्पेन, रूस, फ्रांस और यूक्रेन जैसे देशों में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। इटली में भी कोरोना के नए मामलों में 85 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
 
वहीं घाना, केन्या, गैबन और मेडागास्कर जैसे हॉटस्पॉट के इलाकों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। इसके अलावा इराक, ईरान, मोरक्को, सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
 
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोनावायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित किया था। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 2.57 करोड़ से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी से 8.57 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख