dharma sangrah

ठंड बढ़ने से ज्यादा समय सतह पर मौजूद रहेगा Coronavirus

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (18:08 IST)
ह्यूस्टन (अमेरिका)। वैज्ञानिकों ने वायरस जैसे कणों का इस्तेमाल कर पता लगाया है कि सतह पर कोरोनावायरस (Coronavirus) के अस्तित्व पर पर्यावरण का क्या प्रभाव पड़ता है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि सर्दियों में तापमान गिरने पर वायरस लंबे समय तक संक्रमणकारी रह सकता है। 'बायोकेमिकल एंड बायोफिजिकल रिसर्च कम्युनिकेशन्स' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वायरस जैसे कण (वीएलपी) कोरोना वायरस के बहरी ढांचे जैसे होते हैं।
ALSO READ: Covid 19 Vaccination: कोरोना का टीका लेना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा
अमेरिका के यूटाह विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वीएलपी उसी लिपिड और 3 प्रकार के 
प्रोटीन से बने खोखले कण होते हैं, जैसा कोरोनावायरस में होता है। लेकिन उनमें जीनोम नहीं होता इसलिए 
उनसे संक्रमण का खतरा नहीं होता। इस अनुसंधान में वैज्ञानिकों ने वायरस जैसे कणों की जांच, कांच की सतह पर शुष्क और नमी वाले वातावरण में की है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोरोनावायरस सामान्य रूप से तब फैलता है, जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है।
ALSO READ: खुलेगा राज, आखिर कहां से जन्मा कोरोनावायरस, WHO की मदद के लिए तैयार चीन
उन्होंने कहा कि खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदें जल्दी ही सूख जाती हैं इसलिए उनसे निकले सूखे 
और नमी वाले वायरस के कण संपर्क में आई किसी भी सतह पर बैठ जाते हैं। उन्नत माइक्रोस्कोपी तकनीक 
की मदद से वैज्ञानिकों ने बदलते हुए वातावरण में वीएलपी में आए बदलाव को देखा।
 
उन्होंने वीएलपी के नमूनों को विभिन्न तापमान पर 2 स्थितियों में परखा। एक स्थिति में उन्हें तरल में डाला 
गया, दूसरे में शुष्क वातावरण में रखा गया। वैज्ञानिकों के अनुसार सामान्य तापमान या ठंड के मौसम में ये कण ज्यादा समय तक संक्रमणकारी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतह पर वीएलपी के अस्तित्व पर नमी का बहुत कम प्रभाव पड़ता है। (भाषा)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

अयोध्या में चंपत राय के विरोध में संतों की बैठक पर पुलिस की रोक, संतों ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

अगला लेख