Daily Horoscope
✕

खुशखबर, 12 साल से बड़े बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका...

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (08:05 IST)
टोरंटो। कोरोना के कहर से परेशान दुनिया के लिए कनाडा से एक खुशखबर आ रही है। यहां के स्वास्थ्य नियामक ने 12 और इससे अधिक आयु के किशोरों के लिए फाइजर के कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी है।

हेल्थ कनाडा की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. सुप्रिया शर्मा ने 12 से 15 साल की उम्र के किशोरों के लिए निर्णय की बुधवार को पुष्टि की और कहा कि इससे बच्चों को सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिलेगी। टीका पहले 16 या उससे अधिक उम्र के लिए अधिकृत था।

उम्मीद है कि ‘यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अगले सप्ताह किशोरों के लिए फाइजर के टीके को अधिकृत कर सकता है। इससे अगले स्कूली वर्ष की शुरुआत से पहले इन किशोरों को टीका लगाया जा सकेगा। यह घोषणा ऐसे समय आयी है जब एक महीने पहले ही कंपनी ने पाया था कि उसका टीका कम आयु के बच्चों को भी सुरक्षा प्रदान करता है जो पहले से ही 16 साल और उससे अधिक उम्र के लिए अधिकृत है।

फाइजर ने मार्च के अंत में अमेरिका के 12 से 15 वर्ष के 2,260 स्वयंसेवकों पर किए गए एक अध्ययन के प्रारंभिक नतीजे जारी किए थे। इससे यह पता चला था कि टीका ले चुके किशोरों में किसी में भी कोविड-19 के कोई मामले नहीं थे।

शर्मा ने कहा कि इसके साक्ष्य हैं कि यह टीका उस आयु वर्ग के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। यह कनाडा में बच्चों के लिए स्वीकृत पहला टीका है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख