suvichar

फिलीपींस ‘लॉकडाउन’ की ओर, ब्रिटेन ‘पटरी’ पर लौटने को तैयार

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (18:34 IST)
कोरोनावायरस को दुनियाभर में अपने पांव पसारे एक साल से अधिक का वक्त हो गया है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन को तो तैयार कर लिया है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार कई मुल्कों में जस की तस बनी हुई है।
दुनिया के कई हिस्सों में सामने आए वायरस के नए वेरिएंट ने लोगों की चिंताएं बढ़ाई हुई हैं। दुनिया के कई मुल्कों में फिर से लॉकडाउन लागू किया जा रहा है, तो कई मुल्क फिर से सामान्य जीवन में लौट रहे हैं।

अभी तक दुनियाभर में 13.1 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कोरोना मृतकों की संख्या 28.5 लाख से अधिक हो चुकी है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच फिलीपींस ने कोरोना लॉकडाउन की अवधि में इजाफा कर दिया है। दूसरी ओर, फ्रांस ने चार हफ्तों के हल्के लॉकडाउन को लागू करने का ऐलान किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया है कि वह एक योजना के तहत देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लेकर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया का कोरोना से क्या हाल है।

फिलीपींस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कई अस्पतालों में क्षमता से अधिक संख्या में मरीजों के आने के मद्देनजर सोमवार को लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुर्तेते ने मेट्रोपोलिटन मनीला और चार प्रांतों में पिछले सप्ताह लॉकडाउन लगाया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि दैनिक मामलों की संख्या 10,000 के भी पार चली गई थी। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से बेड्स कम पड़ने लगे हैं। अस्पतालों ने कहा है कि वे बिस्तरों की संख्या बढ़ा सकते हैं, लेकिन उनके पास पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं क्योंकि कई संक्रमित हो चुके हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लंबे लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने का ऐलान किया है। इसके तहत लोगों की हर सप्ताह दो बार कोविड-19 जांच की जाएगी। ब्रिटेन 300 सालों में सबसे बुरी आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। इससे बाहर निकालने के लिए जॉनसन ने कहा कि आने वाले महीनों में लोगों को कोरोना पासपोर्ट दिया जाएगा।  इसके तहत जिन लोगों के पास ये पासपोर्ट होगा, उन्हें स्पोर्ट्स इवेंट्स, नाइटक्लब और थिएटर में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी। पब्स, रेस्तरां जैसी सुविधाओं को फिर से खोला जाएगा।

चीन में लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका लक्ष्य है कि ये वैक्सीनेशन में अमेरिका को पीछे छोड़ दे। इसी कड़ी में अब चीन में बैंककर्मियों और कॉलेज के स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगा। चीन में औसतन हर रोज 50 लाख वैक्सीन डोज लोगों को लगाई जा रही है। चीन में प्रति 100 लोगों पर वैक्सीन की 5 डोज लगाई जा रही हैं। ये आंकड़ा अमेरिका में 25 है और इजरायल में 56 है। ऐसे में चीन जल्द ही वैक्सीनेशन के मामले में शीर्ष पर काबिज हो जाएगा।

फ्रांस में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने मुख्य भू-भाग के 19 इलाकों समेत कोर्सिका द्वीप पर हल्का लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसकी शुरुआत रविवार से हो गई है और ये चार हफ्तों तक जारी रहेगा। फ्रांस की सरकार कोरोना की रफ्तार को काबू में करने के लिए प्रांतीय उपाय अपना रही है। लेकिन अब सभी गैर-जरूरी दुकानों को बंद कर दिया गया है और लोगों को अपने घर से 10 किमी के दायरे से बाहर नहीं जाने को कहा गया है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख