biodatamaker

मध्यप्रदेश में पहले दिन 9584 लोगों को लगा कोरोना का टीका, जबलपुर, इंदौर आगे, भोपाल में टारगेट का 51 फीसदी

मध्यप्रदेश में पहले दिन टारगेट का 64 फीसदी वैक्सीनेशन

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (22:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला दिन मिला‌जुला रहा। वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान के ‌आज पहले दिन राज्य के 150 वैक्सीनेशन ‌साइट पर‌ हेल्थ‌ वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। ‌आज पहले दिन स्वास्थ्य ‌विभाग‌ ने कुल 15 हजार हेल्थ‌ कोरोना वॉरियर्स की टीकाकरण ‌का लक्ष्य रखा  था। इसमें से 9584 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन हुआ। ‌अगर औसत के नजरिए से देखा जाए तो‌ पहले दिन टारगेट का 64 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ।
 
अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो‌ जबलपुर ‌में लक्ष्य‌ का 81 फीसदी टीकाकरण हुआ, वहीं राजधानी भोपाल में 1200 हेल्थ वर्कर्स ‌को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया था जिसमें 608 ‌लोग वैक्सीन के लिए पहुंचे। अगर आंकड़ों के नजरिए से देखें तो राजधानी भोपाल में पहले टारगेट ‌का 51‌ फीसदी‌ वैक्सीनेशन हुआ।

 
इंदौर में पांच वैक्सीनेशन सेंटर पर बुलाए गए कुल 500 लोगों में से‌ 378 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया जो कि आंकड़ों ‌के नजरिए से 78 फीसदी रहा। ग्वालियर में भी कुल लक्ष्य का 50 फीसदी से कुछ अधिक हेल्थ वर्करों का टीकाकरण हुआ।
मध्यप्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला ने 'वेबदुनिया' से बात करते हुए कहा कि प्रदेश‌ में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहले दिन लोगों ‌का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। अगर दिनभर के घटनाक्रम की बात करें तो प्रदेश के सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण का कार्यक्रम सुचारू रूप से चला।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख