Daily Horoscope
✕

डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ 'कवच' है वैक्सीन की दो डोज! ब्रिटेन में हुई रिचर्स में खुलासा

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (00:54 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस दुनियाभर में कहर ढा रहा है। इस बीच ब्रिटिश स्वास्थ्य विशेषज्ञों के नए विश्लेषण में पहली बार यह निष्कर्ष निकला है कि कोविड-19 टीके की दो खुराक कोरोनावायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप-बी1.617.2 के चलते अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में काफी मददगार हैं।
 
वायरस के डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में की गई थी। कोविड-19 के चिंताजनक स्वरूपों (वीओसी) का नियमित रूप से विश्लेषण कर रहे पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने कहा कि नवीनतम विश्लेषण से यह प्रदर्शित होता है कि फाइजर/बायोएनटेक टीके की दो खुराक अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 96 प्रतिशत कारगर है, 
ALSO READ: शर्म आनी चाहिए.... राहुल गांधी को योगी आदित्यनाथ का जवाब
वहीं ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका का टीका अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 92 प्रतिशत असरदार है। ब्रिटेन में हुआ अध्ययन इसलिए खास है, क्योंकि डेल्टा वैरिएंट को ही भारत में दूसरी लहर के दरमियान मची तबाही के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इंकार तो मोबाइल सिम हो जाएगी ब्लॉक
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस वैरिएंट को 'चिंतित करने वाला' बताया है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोनावायरस का नया वैरिएंट 2020 के मुकाबले ज़्यादा चालाक हो गया है। अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है। (इनपुट भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख