dharma sangrah
✕

कोरोना से जंग में पतंजलि पीठ का बड़ा ऐलान, 650 बेड्‍स पर करेगा मरीजों का इलाज

Updated: शनिवार, 1 मई 2021 (23:20 IST)
हरिद्वार। कोरोना की सेकेंड वेव ने पूरे देश में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। कहीं ऑक्सीजन की कमी है, तो कहीं अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं हैं। कोरोना पीड़ितों को उपचार न मिलने के कारण बड़ी संख्या में दम तोड़ रहे हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तलब भी किया है। ऐसे में हरिद्वार से एक सुखद खबर भी आ रही है। 
 
हरिद्वार में हाल-फिलहाल में कुंभ मेला लगा था, मेले में कोरोना पेशेंट के लिए पतंजलि योगपीठ ने बेस हास्पिटल तैयार किया था, लेकिन अब हरिद्वार में कोविड पेशेंट की संख्या बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग परेशान है। ऐसे में हरिद्वार जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए पतंजलि योगपीठ सामने आया है। कुंभ मेले में बनाए गए 150 बेड के बेस हॉस्पिटल और 500 बेड के बाबा बर्फानी हॉस्पिटल के संचालन में अब पतंजलि योगपीठ सहायता देगा। 
 
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि समय की मांग को देखते हुए इन दोनों कोविड अस्पतालों को 2 दिन के अंदर फिर से चालू कर दिया जाए।

इन दोनों अस्पतालों में मौजूद संसाधनों के साथ पतंजलि योगपीठ की तरफ से स्टाफ नर्स, आयुर्वेद डॉक्टर, योग प्रशिक्षक और उनके आवास भोजन के साथ आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही इन अस्पतालों में क्रिटिकल केयर फैसिलिटी भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे कोरोना के गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा।  पतंजलि योगपीठ की यह पहल वास्तव में सराहनीय है, जिससे बड़ी संख्या में कोविड पेशेंट्स सही होंगे और मौत का आंकड़ा भी कम होगा।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख