सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : भारत को रूस से मिली Sputnik Vaccine की पहली खेप
- उत्तर प्रदेश में Corona से 303 और मरीजों की मौत, 30317 नए मामले आए सामने
- Reliance ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन प्रतिदिन 1000 टन से अधिक बढ़ाया, 24 टैंकर विमानों से मंगवाए
- CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 63282 नए मामले, 802 की मौत
- अस्पताल में नहीं मिला उपचार, पीपल के नीचे लगा लिए Corona मरीजों ने बिस्तर
WHO ने मॉडर्ना टीके के आपातकालीन उपयोग को दी मंजूरी
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मॉडर्ना के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान की है।
इस अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी के अलावा अब तक एस्ट्राजेनेका, फाइजर-बायोनटेक और जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे चुका है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि आने वाले दिनों में चीन की सिनोफार्मा और सिनोवाक टीकों को भी ऐसी ही अनुमति प्रदान की जा सकती है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीफेन बानसेल ने एक बयान में कहा कि मॉडर्ना टीके को कई महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को हरी झंडी दी गई, क्योंकि कंपनी की तरफ से विश्व स्वास्थ्य संगठन को आंकड़े उपलब्ध कराने में देरी हुई।(भाषा)
