Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, 11 जनवरी को हुए थे कोरोना संक्रमित

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (10:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। भाजपा सांसद कोरोना से पीड़ित थे और उनका गुड़गांव के मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया। 

ALSO READ: दूसरे चरण के पहले ही दिन कोविन पर 25 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.47 लाख को लगी कोरोना वैक्सीन
नंदकुमार सिंह चौहान 11 जनवरी को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें पहले इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर नंदकुमार सिंह चौहान को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था।

नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन ने पिता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की पुष्टि की है।

ALSO READ: वैक्सीन 'चोर' चीन, हैकर्स के निशाने पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्‍यूट
नंद कुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे खंडवा लाया जाएगा और यहां से सड़क मार्ग से बुरहानपुर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 बजे खंडवा पहुंचेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
चौहान के निकटस्थ एवं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर में उनके गृह नगर खंडवा ले जाया जाएगा। मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के चौहान लोकसभा में छठी बार खंडवा से जीते थे। वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।’

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख