biodatamaker

केरल में फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में आए 51,570 नए मामले

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (07:28 IST)
नई दिल्ली। देश में इन दिनों कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में तो कुछ गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अब इससे होने वाली मौतों की संख्‍या बढ़ रही है। साथ ही चिंता करने की बात यह भी है कि कोरोनावायरस संक्रमण अब देश के दक्षिणी राज्‍यों को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट- 
 
 
 

07:25 AM, 31st Jan
केरल में कोविड के 51,570, कर्नाटक में 28,264 और तेलंगाना में 2,484 नए मामले
केरल में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 51,570 नए मामले सामने आए, जबकि कर्नाटक में कोविड-19 के 28,264 मामलों की पुष्टि हुई तथा 68 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना में संक्रमण के 2484 नए मामले सामने आए हैं तथा एक और मरीज की मौत हो गई।
 
तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 59,83,515 हो गए हैं। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महामारी से राज्य में 14 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतक संख्या 53,666 हो गई है।
 
उसने बताया कि केरल में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,54,595 है जबकि 55,74,535 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामले 50 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। बेंगलुरू में जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में कुल मामले 37,85,295 पर पहुंच गए हैं तथा कुल मृतक संख्या 38,942 हो गई है।
 
इसमें बताया गया है कि 28,264 नए मामलों में बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से 11,938 मामले शामिल है। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अबतक 34,95,239 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 2,51,084 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। हैदराबाद में जारी बुलेटिन के मुताबिक तेलंगाना में कोविड के 38,723 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 7,18,241 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख