Daily Horoscope
✕

Live Updates : DCGI ने दी कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी, पीएम मोदी बोले- महामारी से जंग में निर्णायक मोड़

Updated: रविवार, 3 जनवरी 2021 (12:22 IST)
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत से ही कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में भारत को बड़ी सफलता मिलती दिखाई देर रही है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


12:19 PM, 3rd Jan
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डीसीजीआई द्वारा भारतीय सीरम संस्थान और भारत बायोटेक के टीकों को मंजूरी दिए जाने के साथ कोविड-मुक्त भारत की दिशा में बढ़ने की गति तेज होगी। उन्होंने कोविड-19 के दो विभिन्न टीकों को डीसीजीआई द्वारा मंजूरी दिए जाने को महामारी से जंग में निर्णायक मोड़ बताया और वैज्ञानिकों को बधाई दी। 
-प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि हर भारतीय को इस बात पर गर्व होगा कि भारत में निर्मित दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

11:07 AM, 3rd Jan
--DCGI ने दी कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी 
-प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीजीआई वीजी सोमानी ने SEC की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्‍सीन को मंजूरी दी।
-सीरम इंस्‍टीट्यूट कोविशील्‍ड को ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बना रहा है।
-भारत बायोटेक की है कोवैक्‍सीन।

11:00 AM, 3rd Jan
-कुछ ही देर में होगी DCGI की प्रेस कॉन्फ्रेंस। 
-समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, DCGI ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और भारत बायोटेक द्वारा स्थानीय स्तर पर विकसित एक अन्य वैक्सीन की चार हफ्तों के अंतर पर दो खुराक की मंजूरी दे सकते हैं।

10:47 AM, 3rd Jan
-देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है।


10:46 AM, 3rd Jan
-2021 के तीसरे दिन आज सुबह 11 बजे भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
-1 जनवरी को देश में पहली कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली, तो दूसरे ही दिन भारत में बनी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'COVAXIN' को भी इजाजत मिल गई।
-अब साल के तीसरे दिन भी कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।


09:05 AM, 3rd Jan
-भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) का भारत ने सफलतापूर्वक कल्चर किया है। इसमें वायरस के नए स्ट्रेन को आइसोलेट यानी अलग करने में सफलता मिली है।
-आईसीएमआर ने एक ट्वीट में दावा किया कि किसी भी देश ने ब्रिटेन में पाए गए सार्स-कोवी-2 के नए प्रकार को अब तक सफलतापूर्वक पृथक या ‘कल्चर’ नहीं किया है।

08:44 AM, 3rd Jan
-अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
-जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश में दो करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हैं।
-अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 38,273 लोगों की मौत हुई है।
-अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो और फ्लोरिडा प्रांत में ब्रिटेन में हाल में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।


07:43 AM, 3rd Jan
-अमेरिका के मशहूर टॉक शो प्रस्तोता लैरी किंग के कोरोना वायरस(कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
-उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको में फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वाली एक महिला डॉक्टर को दौरे पड़ने, सांस लेने में परेशानी होने तथा इंसेफैलोमाईलिटिस की समस्या के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।
-कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे रूस में अब तक आठ लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि वैक्सीन की करीब 15 लाख खुराक देशभर में वितरित की गई हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख