ramcharitmanas
✕

कोरोनावायरस Live Updates : 9 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (13:09 IST)
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को कोरोनावायरस के 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 83 दिन बाद 50,000 से भी कम मामले आए। पिछले 24 घंटे में 69720 लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी... 


01:08 PM, 20th Oct
-मिजोरम में कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2,280 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में सात साल का एक बच्चा भी शामिल है।
-ओडिशा में कोविड-19 के 1,904 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,72,250 हो गए। वहीं 16 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,168 हो गई।

12:51 PM, 20th Oct
-9 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।
-पूर्वोत्तर के राज्य अरूणाचल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड तथा केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, चंड़ीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।
-दिल्ली पुलिस ने पिछले छह दिनों में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 मेट्रो यात्रियों पर जुर्माना लगाया है।
-चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा 10 प्रतिशत बढ़ा दी है, क्योंकि कोविड-19 के कारण जारी दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें प्रचार करने में परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।
 

11:03 AM, 20th Oct
-तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.24 लाख हो गई।
-वहीं संक्रमण से 7 लोगों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई।
-19 अक्टूबर को 42,299 नमूनों की जांच हुई और अब राज्य में 20,686 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.57 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 90.21 फीसदी है।

10:23 AM, 20th Oct
-भारत में कोविड-19 के 46,790 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 75,97,063 तक पहुंच गए।
-587 और मरीजों की मौत के बाद देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,15,197 हो गई।
-देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,48,538 है, 67,33,328 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

10:22 AM, 20th Oct
-इजराइल में कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके ‘ब्रिलाइफ’ का मानव पर परीक्षण अक्टूबर माह के अंत तक आरंभ होगा।
-अर्जेंटीना में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 451 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,716 हो गई है।

10:22 AM, 20th Oct
-नाइजारिया में कोरोनावायरस के कारण अब तक कम से कम 16 डॉक्टरों क मौत हो चुकी है।
-देश में अब तक 1,031 इस प्राण घातक विषाणु से निजात पा चुके हैं, जबकि 321 डॉक्टर अभी भी इस संक्रमण से ग्रसित हैं।
-स्विटजरलैंड में सशस्त्र बलों के प्रमुख थॉमस सुसली कोरोना वायरस (कोविड-19) से ग्रसित पाये गये हैं और वह सोमवार से क्वारंटीन में हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख