Daily Horoscope
✕

Live Updates : भारत में संक्रमितों की संख्‍या 71 लाख के पार, 24 घंटे में 66732 नए मामले

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (10:36 IST)
नई दिल्ली/जिनेवा। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें से 1 लाख 9 हजार 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी मामलों की संख्या 61 लाख से ज्यादा है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 61 हजार पर आ गई है।

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या 6 गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 66,732 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए।

24 घंटे में 816 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में कोरोनावायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 71,20,539 है जिसमें 8,61,853 सक्रिय मामले, 61,49,536 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 1,09,150 मौतें शामिल हैं। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट- 

10:14 AM, 12th Oct
ब्राज़ील में कोरोना से 150,500 लोगों की मौत, 16 गवर्नर कोरोना की चपेट में
ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से 290 संक्रमित मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या रविवार को डेढ़ लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा जानकारी के अनुसार देश में अबतक 150,488 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई है जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,345 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या पचास लाख 94 हजार 982 हो गई। ब्राज़ील कोरोना वायरस से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है जहां दो लाख से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वही इस सूची में तीसरे नंबर पर भारत है जहां अब तक एक लाख से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। इन तीनों देशों में कोरोना से करीब पांच लाख लोगों की जान जा चुकी हैं। ब्राज़ील की राजधानी रियो डे जेनेरियो के कार्यवाहक गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जिन्हे मिलकर देश में अबतक 16 गवर्नर इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

10:12 AM, 12th Oct
ईरान एटॉमिक संगठन के प्रमुख कोरोना से संक्रमित
ईरान के एटॉमिक एनर्जी संगठन के प्रमुख अली अकबर सलेही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एटॉमिक एनर्जी संगठन के जनसम्पर्क विभाग ने कहा कि संस्था प्रमुख अली अकबर का स्वास्थ्य स्थिर है और वह एटॉमिक संस्था के संचालन के बारे में सुचारु रूप से जानकारी ले रहे हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार अली पिछले सप्ताह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे और तबसे वे घर में ही निगरानी में हैं।

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

iPhone Duo की बुकिंग शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक, अब अगले साल मिलेगा 299000 में!

LIVE: अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी

कोटा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी खाटू श्याम जा रही बस, मध्य प्रदेश के 8 यात्रियों की मौत

'पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ, भारत को क्या फायदा?

अगला लेख