dharma sangrah
✕

कोरोनावायरस से आंध्रप्रदेश में 8 लोगों की मौत, 462 नए मामले

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (15:49 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई, जो कि अब तक 1 दिन में सबसे ज्यादा है। राज्य में खतरनाक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या मंगलवार को 119 हो गई है।
ALSO READ: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,40,215 हुए, 1 दिन में करीब 11,000 लोग स्वस्थ भी हुए
राज्य सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की सख्या 9,834 हो गई। पिछले 24 घंटे में कुर्नूल और कृष्णा जिले से 3-3, गुंटूर और कदपा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। कदपा में संक्रमण से यह पहली मौत है।
 
पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी में संक्रमण के सबसे ज्यादा 87 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अनंतपुरामू में 68 और कुर्नूल में 53 मामले सामने आए हैं।
 
कोविड-19 के अद्यतन बुलेटिन में बताया गया कि 129 मरीज स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 4,592 हो गई। राज्य में अब 5,123 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख