Hanuman Chalisa

महज 11 दिन में 40 से 50 लाख हुए Corona संक्रमित, रिकवरी दर 78.33 और मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (11:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है और दिनोदिन बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आने के कारण संक्रमितों की संख्या 40 से 50 लाख पहुंचने में महज 11 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 90,123 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर 50,20,360 पर पहुंच गई।
ALSO READ: Covid 19 : कोरोना से बचना है तो इन 11 बातों का रखें ख्याल
मंगलवार के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई थी। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मात्र 9 दिन में 10 हजार मरीजों की मौत हुई और संख्या 70 हजार से बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गई।कोविड-19 देश में कैसे बेतहाशा फैला है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल 2 महीने के अंदर ही 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: कोरोना संक्रमण की दर के आकलन में मददगार ‘सीरोलॉजिकल परीक्षण’
देश में कोरोना का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 1 से 10 लाख की संख्या पहुंचने में साढ़े 5 माह का समय लगा। पहले 10 लाख मामले 167 दिन में हुए। इसके बाद तो यह जानलेवा वायरस सुरसा की तरह मुंह फैलाते हुए ऐसा बढ़ा कि अब देश रोजाना सर्वाधिक नए मामलों में विश्व में पहले नंबर पर है।
 
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा मात्र 21 दिन में 10 से 20 लाख हो गया। इसके बाद यह अंतर बराबर कम होता चला गया तथा 20 से 30 लाख मामले 16 दिन, 30 से 40 लाख 13 दिन और 40 से 50 लाख मात्र 11 दिन में पहुंच गए। कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है। देश में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82,066 हो गए हैं तथा सक्रिय मामले 9 लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है।
 
कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख