Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में फिर फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में मिले 492 नए मरीज

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (10:18 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 492 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37,115 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 3 मरीजों की मौत हो गई। इसे मिलाकर इस बीमारी से अब तक 729 लोग मारे जा चुके हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शुक्रवार को शहर में 4684 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 4153 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 492 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि इंदौर में फिलहाल 2693 एक्टिव मरीज है जबकि 33693 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

शहर में आज से रात का कर्फ्यू : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में आज से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालिन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।

मास्क नहीं पहनने पर 300 से ज्यादा पर जुर्माना : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक को देखते हुए संक्रमण से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन कराना प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को निगम सीमा क्षेत्र के सभी 19 जोन कार्यालय ने सघन अभियान शुरू किया। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्रों में बगैर मास्क के घूमते पाए गए 300 से ज्यादा लोगों पर 'स्पॉट फाइन' किया गया। इनसे 60 हजार से ज्यादा की राशि वसूली गई है।
 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख