dharma sangrah

Corona ने ली 2 लाख से ज्यादा की जान, 24 घंटे में 3.60 लाख से ज्यादा नए मामले

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (12:05 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.60 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि 2.61 लाख से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी, जबकि मौत का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया।

इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 25,56,182 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक देश में 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,60,960 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 हो गया। इस दौरान 2,61,162 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 29,78,709 हो गई। वहीं 3293 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2, 01, 187 हो गया है।
 
देश में रिकवरी रेट घटकर 82.33 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 16.55 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर कम घटकर 1.12 फीसदी रह गई है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले में 2,289 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर अब 6,74,358 हो गई है। इस दौरान राज्य में 67752 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 36,69,548 हो गई है जबकि 895 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 66179 हो गया है।
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

अगला लेख