sundarkand
✕

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1.07 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, 3 राज्यों ने बढ़ाई चिंता

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (01:05 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त कोविड-19 के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 1.07 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो भारत में महामारी फैलने की शुरुआत होने से लेकर अब तक की प्रतिदिन की सर्वाधिक संख्या है।
ALSO READ: Maharashtra Coronavirus update: महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए केस, 297 लोगों की मौत
देश में पिछले 3 दिन में दूसरी बार एक लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि इसका कारण लोगों द्वारा बरती जा रही है असावधानी और लापरवाही है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को संक्रमण के 1.07 लाख से अधिक मामले सामने आए। गौरतलब है कि देश में बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ अधिक चिंता वाले राज्य : केंद्र ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ अब भी सबसे ज्यादा चिंता का कारण है क्योंकि वहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र में कोविड​​-19 की स्थिति कुल मामलों में और साथ ही होने वाली मौतों में राज्य की हिस्सेदारी के चलते चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पंजाब और छत्तीसगढ़ की स्थिति मरने वाले मरीजों की अधिक संख्या के चलते चिंताजनक है।
 
10 जिलों में स्थिति भयावह : भूषण ने कहा कि छत्तीसगढ़ का दुर्ग शीर्ष 10 जिलों में शामिल है जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मामले अधिक हैं। उन्होंने कहा कि नए मामलों के सबसे अधिक संख्या वाले 10 जिले पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, नासिक, बेंगलुरु शहर, औरंगाबाद, अहमदनगर, दिल्ली और दुर्ग हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच की दर बढ़ाने के लिए कहा गया है।
 
उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में महाराष्ट्र से कहा है कि सचल जांच प्रयोगशालाओं का उपयोग कठिन इलाकों वाले क्षेत्रों में किया जा सकता है जिसके लिए आईसीएमआर राज्य सरकार की मदद कर रहा है।
 
भूषण ने कहा कि छत्तीसगढ़ चिंता का विषय है, क्योंकि यह कम आबादी वाला एक छोटा राज्य होने के बावजूद कोविड-​​19 के कुल मामलों में से छह प्रतिशत मामले यहां से सामने आ रहे हैं और तीन प्रतिशत मौत यहां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम पंजाब को देखे तो देश में कुल नए मामलों में से 3 प्रतिशत मामले यहां से आ रहे हैं और देश में होने वाली मौतों में से 4.5 प्रतिशत मौतें यहां हो रही हैं। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख