biodatamaker
✕

Data story : 20 दिन में 67.42 लाख नए कोरोना संक्रमित, 4 दिन बाद 4000 से कम मौतें

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (12:56 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई माह बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस माह के पहले 10 दिन में जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़े जबकि वहीं 10 मई के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से कमी दर्ज की गई। हालांकि मई में इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
 
मई में 67.42 लाख नए कोरोना संक्रमित : देश में मई के 20 दिनों में 67,42,315 लोग करोना से संक्रमित हुए। इस माह 5 बार 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले। 11 बार लाख से 4 लाख के बीच नए मामले दर्ज किए गए। 4 बार 3 लाख से कम नए मामले सामने आए। 
 
20 दिन में 78794 की मौत : मई में कोरोना से मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। महामारी से इन 20 दिनों में 78794 लोगों की मौत हो गई। 4 मई को माह में सबसे कम 3449 लोग मारे गए तो 7 मई को पहली बार देश में मृतकों की संख्या 1 दिन में 4000 के पार पहुंच गई। 19 मई को सबसे ज्यादा 4529 लोगों की जान गई।
 
एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी भारी कमी : एक्टिव मरीजों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। 10 मई को देश में 37 लाख 45 हजार 237 एक्टिव मरीज थे जो 20 मई तक घटकर 31 लाख 29 हजार 878 रह गए। इस तरह मात्र 10 दिन में करीब 6.15 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।
 
एक दिन में 2,76,110 नए मामले : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,76,110 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,57,72,440 हो गई। संक्रमण से 3,874 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,87,122 हो गई। देश में 4 दिन बाद 24 घंटे में संक्रमण से मौत के चार हजार से कम मामले सामने आए हैं।  अभी तक कुल 2,23,55,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 19 मई तक कुल 32,23,56,187 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,55,010 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी का दावा कपड़ों में हथियार छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख