Hanuman Chalisa

COVID-19 India Update : 5वीं बार कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख पार, पहली बार एक दिन में 3.86 लाख मरीज रिकवर

रविवार, 9 मई 2021 (09:33 IST)
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। देश के कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू, लॉकडाउन और वीकैंड लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मई के पहले 9 दिनों में 5 बार देश में 4 लाख लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण की वजह से लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
 
पिछले 24 घंटों में 4,03,626 नए कोरोना मरीज मिले रहैं जबकि 4091 लोग मारे गए। हालांकि एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या भी 3.86 लाख के पार हो गई। 
 
देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.83 करोड़ लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कुल 2.42 लाख लोगों कोरोना के चलते काल के गाल में समा गए।
 
देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्‍ट्र में दिखाई दे रहा है। यहां शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53,605 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,53,336। 864 और रोगियों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 75,277 हो गई।

इन राज्यों ने उठाए सख्‍त कदम : देश के दक्षिणी राज्यों के भी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बीच केरल में शनिवार सुबह से पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया, जबकि तमिलनाडु में भी 10 मई से दो सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा। कर्नाटक में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लागू होंगे।
 
महाराष्‍ट्र में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में मिजोरम सरकार 10 मई से सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है, जबकि सिक्किम ने 16 मई तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए हैं।
 
दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है। पिछली बार इसे 10 मई तक के लिए बढ़ाया गया था। हरियाणा में तीन मई से सात दिन का लॉकडाउन है। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था। बिहार में चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन है। उत्तर प्रदेश ने सप्ताहांत लॉकडाउन की अवधि 10 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दी है। ओडिशा में पांच से 19 मई तक का लॉकडाउन है।
 
वहीं राजस्थान ने 10 से 14 मई तक सख्त लॉकउाउन लगाने का फैसला किया है। झारखंड ने लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 13 मई तक बढ़ा दिए हैं। छत्तीसगढ़ ने सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की है। पंजाब ने 15 मई तक के लिए सप्ताहांत लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जैसे कदमों की घोषणा की है।
 
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सप्ताहांत लॉकडाउन लगा रखा है। मध्य प्रदेश में 15 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, और सिक्किम में लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू हैं।
 
जम्मू कश्मीर ने चार जिलों में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है और सभी 20 जिलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। उत्तराखंड ने भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। हिमाचल प्रदेश ने सात से 16 मई तक लॉकडाउन या ‘कोरोना कर्फ्यू’ लागू किया है।
 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख