Hanuman Chalisa

फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में महामारी से 1200 से ज्यादा की मौत

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (14:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आए, 1 लाख 72 हजार 211 रिकवर और 1217 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 हो गई। वहीं, मरीजों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 रह गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है।
 
देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 389वें दिन मंगलवार को 48 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 170.81 करोड़ से अधिक हो गया। 95 करोड 19 लाख 89 हजार 418 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 74 करोड़ चार लाख 68 हजार 991 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
 
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख