Hanuman Chalisa

27 दिन बाद 10 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े...

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (10:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 67,597 नए मामले सामने आए, 1,188 और लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 27 दिन बाद 10 लाख से कम हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब तक कुल 4 करोड़ 23 लाख 39 हजार 611 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 08 लाख 40 हजार 658 लोग स्वस्थ हुए, 5,04,062 की मौत हो गई और 9,94,891 एक्टिव मरीज है।
 
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,14,047 की कमी दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.46 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 5.02 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 8.30 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 170.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख