suvichar

24 घंटों में मिले 1 लाख नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 12.25 लाख

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,07,474 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,21,88,138 हो गई, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 12,25,011 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 865 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,01,979 हो गई है। फरवरी के 6 दिनों में पहली बार मृतकों की संख्‍या 1000 से कम दर्ज की गई है। 
 
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 2.90 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 95.91 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,06,637 की गिरावट आई है।
 
Koo App
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 9 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अगला लेख