suvichar

CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 44,643 नए मामले, 464 की मौत

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (12:16 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 44,643 नए मामले सामने आए, 41,096 लोग रिकवर हुए और 464 लोगों की इस महामारी की वजह की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कुल 3,18,56,754 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से  3,10,15,844 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 426754 लोगों की मौत हो गई और 4,14,159 लोगों का इलाज चल रहा है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
यह 3 राज्य बढ़ा रहे हैं चिंता : केरल में सक्रिय मामलों में 1,874 की और वृद्धि के बाद अब इनकी कुल संख्या 1,77,923 हो गई है। इसी दौरान 20,046 और लोगों के कोरोना को मात देने के बाद संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 32,97,834 हो गई है जबकि 117 और मरीजों की मौत के बाद इनका आंकड़ा 17,328 पहुंच गया है।
 
महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में 1,229 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर अब 74,995 रह गई है। इसी अवधि में 6,718 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 61,24,278 हो गई जबकि 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,530 हो गया है।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 84 बढ़कर 24,414 हो गए हैं। वहीं 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 36,705 हो गया है जबकि राज्य में अब तक 28,52,368 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख