sundarkand
✕

मई में 5 दिन में 4 बार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीज भी 20 हजार के करीब

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (10:41 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 5 दिनों में 4 बार 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इस बीच एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 20 हजार के करीब पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,275 नए मामले सामने आए, 3010 रिकवर हुए और 55 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,719 हो गई।
 
अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 91 हजार 393 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,25,47,699 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 23 हजार 975 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
दैनिक पॉजिटिविटी (संक्रमण) दर 0.77 प्रतिशत है, जबकि इसकी साप्ताहिक दर 0.78 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। 0.05 प्रतिशत प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,845, केरल के 69,164, कर्नाटक के 40,102, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,177, उत्तर प्रदेश के 23,508 और पश्चिम बंगाल के 21,202 लोग थे। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 55 मामले सामने आए, जिनमें केरल में 52 और हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में एक-एक मामला सामने आया। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख