suvichar
✕

राहत भरी खबर, तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, महामारी को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ी

Updated: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (10:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आए, 2,30,814 रिकवर हुए जबकि  संक्रमण से 1059 लोगों की मौत हो गई। 
 
महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 20 लाख 80 हजार 664 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 02 लाख 47 हजार 902 लोग महामारी से निजात पा चुके हैं। 13 लाख 31 हजार 648 लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 5 लाख 1 हजार 114 लोग मारे जा चुके हैं।

संक्रमण की दैनिक दर 7.98 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 11.21 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.64 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 3.16 फीसदी कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
इन राज्यों में क्या है कोरोना का हाल 
-केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 38,684 नए मामले सामने आए और 595 लोगों की मौत हो गई।
-कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 14,950 नए मामले सामने आए और तमिलनाडु में कोविड 19 से 9,916 संक्रमित।
-महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,840 नए मामले सामने आए, 81 लोगों की मौत 
-मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,516 नए मामले सामने आए, 9 लोगों की मौत
-राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,937 नए मामले सामने आए, महामारी के कारण 21 लोगों की मौत हो गई।
-दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,272 नए मामले, 20 संक्रमितों की मौत और संक्रमण दर 3.85 प्रतिशत हुई। 
 
वैक्सीनेशन का हाल : भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की लगभग 169 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। अब तक स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को टीके की 1,43,64,484 एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।
Koo App

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख