ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : सितंबर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 4 दिन में 1.77 लाख लोग महामारी से संक्रमित

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (10:27 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। सितंबर के पहले 4 दिनों में रोज लगातार 40000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस माह अब तक 177027 लोग कोरोना का शिकार हुए हैं जबकि महामारी की वजह से 1665 लोग मारे जा चुके हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 42,618 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, 36,385 लोग रिकवर हुए हैं और 330 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़कर 4,05,681 हो गई।
 
भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 29 लाख 45 हजार 907 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 21 लाख 001 स्वस्थ हो गए जबकि खतरनाक वायरस की वजह से 4,40225 लोग काल के गाल में समा गए।
 
केरल और महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से स्थिति अभी भी भयावह नजर आ रही है। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 29,322 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41.51 लाख से अधिक हो गए। बीमारी से 131 लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या 21,280 हो गई।
 
वहीं महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,313 नए मरीज मिले तथा 92 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 64,77,987 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,37,643 पहुंच गई है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख