ramcharitmanas
✕

कोरोना से लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा मौते, एक्टिव मरीजों की संख्या 19 लाख से कम

Updated: रविवार, 30 जनवरी 2022 (10:06 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा दिखाई दे रहा है। लगातार दूसरे दिन महामारी की  वजह से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। 18,84,937 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 2,34,281 लोग संक्रमित हुए, 3,52,784 रिकवर हुए और 893 लोग की महामारी की वजह से मारे गए।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,34,281 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,10,92,522 हो गई। 893 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 4,94,091 हुई। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई।
 
केरल में एक दिन में 50,812 नए केस सामने आए, कर्नाटक में 33,337 नए संक्रमित मिले और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 27,971 नए मामले सामने आए। 
 
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हालांकि अधिकांश राज्यों में संक्रमण दर में पिछले दो सप्ताह में कमी देखी गई है, लेकिन अभी भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अगला लेख