Hanuman Chalisa
✕

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 की मौत

Updated: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 142 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,388 हो गई।
 
देश में अभी 77,152 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 8,528 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई है।
 
Koo App
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 3248 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 22467 रह गई। वहीं, 5525 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6416369 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 65597 हो गया है।
 
वहीं, महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 463 घटकर 9643 रह गए। इस दौरान राज्य में 1007 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,13,575 हो गई। महामारी से राज्य में 1,43,706 लोग मारे जा चुके हैं।
 
तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 629 घटकर 4437 रह गए। वहीं 946 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कोरोना से 34,07,595 स्वस्थ हो गए। 3 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38,009 हो गया है।
 
देश में अभी तक कुल 4,23,53,620 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 178.02 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख