Daily Horoscope
✕

CoronaVirus India Update : कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी, लगातार दूसरे दिन रिकवर मरीजों से ज्यादा नए मामले

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (11:45 IST)
मुख्य बिंदु : 
  • लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 40000 से ज्यादा नए मामले
  • 43,509 नए मामले, 38,465 लोग रिकवर
  • 1 दिन में 640 लोगों की मौत
  • एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4,03,840 हुई
  • अब तक 3,07,01,612 लोग महामारी को मात दे चुके
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। लगातार दूसरे दिन देश में 40000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इसी तरह लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या भी रिकवर मरीजों से ज्यादा रही।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नए मामले सामने आए जबकि 38,465 लोग इससे रिकवर हुए। 1 दिन में 640 लोगों की मौत हो गई। 
 
देश में फिलहाल 4,03,840 एक्टिव मरीज है। यह कुल मरीजों का 1.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्‍या में 4404 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई।

देश में अब तक 3,07,01,612 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, जो कुल मरीजों का 97.38 प्रतिशत है। कोरोना की वजह से अब तक कुल 4,22,662 लोगों मौत हो चुकी है। 
 
अब तक 46,26,29,773 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 17,28,795 सेम्पलों की जांच बुधवार को की गई। 45,07,06,257 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई है इनमें से 43,92,697 लोगों को बुधवार को वैक्सीन लगाई गई।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख