ganesh chaturthi

Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (11:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में फिर उछाल आया है। अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में दर्ज हो रहे हैं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,658 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,26,03,188 हो गई।

एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,44,899 हो गई है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए लोगों को सावधानी रखनी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए आगाह किया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए आशंका है कि कहीं तीसरी लहर तो दस्तक नहीं दे रही है। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,861 हो गई। देश में अभी 3,44,899 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 
कुल मामले : 3,26,03,188 
सक्रिय मामले : 3,44,899
कुल रिकवरी : 3,18,21,428
कुल मौतें : 4,36,861
कुल वैक्सीनेशन : 61,22,08,542

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख