sawan somwar

देश में कोविड-19 के 2,927 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16000 के पार

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (11:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,927 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,279 पर पहुंच गई। 

ALSO READ: देश में कोरोना को लेकर क्यों चिंतित मोदी सरकार, एक्सपर्ट से जानें क्यों मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,654 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 643 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.59 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,25,563 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और  वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कम से कम 153 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इन नए मामलों को जोड़ने के साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 78 लाख 77 हजार 078 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार 838 हो गया है।
 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख