Narak Chaturdashi
✕

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में मिले 28,326 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या फिर बढ़ी

Updated: रविवार, 26 सितम्बर 2021 (10:12 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 28,326 नए मामले सामने आए, 26,032 रिकवर हुए और 260 लोगों की मौत हो गई। देश में 85 करोड़ 60 लाख 81 हजार 786 लोग कोरोना वैक्सीन की खुराक दे चुके हैं। इनमें से 68 लाख 42 हजार 786 खुराक पिछले 24 घंटों में दी गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 36 लाख 52 हजार 745 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 29 लाख 02 हजार 351 लोग स्वस्थ हो गई जबकि महामारी की वजह से 4 लाख 46 हजार 918 लोग मारे गए।
 
 
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,724 नए मामले सामने आने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,55,572 हो गई जबकि 22 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,476 पर पहुंच गई।
 
कर्नाटक में कोविड-19 के 787 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.73 लाख हो गई जबकि 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,717 पर पहुंच गई। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 762 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 15,65,645 हो गई।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख