dharma sangrah

CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 2,08,921 नए मामले, 4,157 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,08,921 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,57,795 हो गई। वहीं, देश में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 22,17,320 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में संक्रमण से 4,157 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,11,388 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में मंगलवार को सर्वाधिक 22,17,320 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33,48,11,496 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.42 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 11.45 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 24,95,591 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.19 प्रतिशत है। वहीं, कुल 2,43,50,816 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

नेपाल में बाढ़ का सैलाब, 5 जिलों में हाई अलर्ट, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और कई परियोजनाएं ध्वस्‍त, हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी

न्यूयॉर्क से दिल्ली तक बवाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर गर्माई सियासत, 'इंडिया' गठबंधन में उभरे मतभेद

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के बचाव में क्यों सरकार?, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल

अगला लेख