biodatamaker
✕

देश में कोविड-19 के 1,685 नए मामले, 98.75 फीसदी मरीजों ने दी कोरोना को मात

Updated: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (11:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,685 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,16,372 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 21,530 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 83 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,755 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 21,530 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 897 की कमी दर्ज की गई।
 
देश में अभी तक कुल 4,24,78,087 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.33 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
देश में अभी तक 78.56 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,91,425 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.55 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,16,755 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से माहाराष्ट्र के 1,43,772 लोग, केरल के 67,550 लोग, कर्नाटक के 40,044 लोग, तमिलनाडु के 38,025 लोग, दिल्ली के 26,149 लोग, उत्तर प्रदेश के 23,492 लोग और पश्चिम बंगाल के 21,197 लोग थे।
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख