dharma sangrah

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना से 15,102 संक्रमित, 278 की मौत

Updated: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (10:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में गत एक दिन में कोविड-19 के 15,102 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,67,031 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,64,522 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 278 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,622 हो गई। देश में अभी 1,64,522 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.38 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के मुताबिक यह लगातार 17वां दिन है जब रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या एक लाख से कम है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 16,553 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.42 प्रतिशत हो गई है।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

अगला लेख