Daily Horoscope
✕

भारत में कोरोना के करीब 3 लाख एक्टिव केसेस, 186 दिन में सबसे कम

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (10:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 26,964 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,31,498 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,989 रह गई है, जो 186 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 383 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामले कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम संख्या है, जबकि लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.77 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,586 कमी दर्ज की गई।
 
उल्लेखनीय है कि सितंबर के 21 दिनों में भारत में कोरोना 7,35,654 नए मामले सामने आए हैं। इस माह सबसे ज्यादा 47,47,092 केस 2 सितंबर को सामने आए थे जबकि 14 सितंबर को सबसे कम 25,404 केस मिले थे। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख