सम्बंधित जानकारी
- CTET : 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच परीक्षा, 20 सितंबर से शुरू होगी Application Process
- NEET: तमिलनाडु में छात्रा ने परीक्षा में फेल होने के डर से कर ली आत्महत्या
- JEE Mains Results : जेईई-मेन का परीक्षा परिणाम घोषित, 18 उम्मीदवारों ने किया टॉप
- शर्मनाक : शॉर्ट्स पहन परीक्षा देने गई थी लड़की, खुद को पर्दे में लपेट कर दी एक्जाम
- सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी, सीए परीक्षा में अनुपस्थित उम्मीदवार कोई मौका नहीं गंवाएंगे
CBSE | सीबीएसई का फैसला, Covid 19 से अभिभावकों को खोने वाले छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लेगा
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कोविड-19 महामारी के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले छात्रों से अगले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लेगा।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने देश पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और छात्रों पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राहत देने का फैसला किया है। बोर्ड द्वारा उन छात्रों से न तो परीक्षा शुल्क और न ही पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा जिन्होंने माता-पिता दोनों या परिवार की देखभाल करने वाले अभिभावक अथवा कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता को कोविड-19 के कारण खो दिया है।
भारद्वाज ने कहा कि स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत करते समय इन छात्रों के बारे में सत्यापन करने के बाद ब्योरा जमा करेंगे।(भाषा)
