dipawali
✕

Live Updates : बाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई, बैठी हुई मुद्रा में दी गई भू समाधि

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (15:05 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। प्रयागराज में नरेंद्र गिरि महाराज को आज दोपहर में अंतिम विदाई दी जाएगी। पल-पल की खबर...


02:52 PM, 22nd Sep
-बाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई दी गई। 
-बैठी हुई मुद्रा में दी गई भू समाधि।

02:30 PM, 22nd Sep
-बाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरी को भू समाधि की प्रक्रिया जारी।
-मठ में बड़ी संख्‍या में साधु-संत मौजूद।

02:12 PM, 22nd Sep
-बाघम्बरी मठ पहुंचा महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर।
-बाघम्बरी मठ में ही दी जाएगी नरेंद्र गिरि को भू समाधि।

01:38 PM, 22nd Sep
-संगम से स्नान कराने के बाद बड़े हनुमान मंदिर लाई गई महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह। बाघंबरी मठ में दिलाई जाएगी समाधि। 

01:19 PM, 22nd Sep
-महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह को संगम तट पर लाया गया। वहां स्नान कराने के बाद शव हनुमान मंदिर ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें भू-समाधि दी जाएगी।


12:32 PM, 22nd Sep
-महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य बलवीर गिरि ने कहा, महाराज की लिखावट नहीं पहचानता।
-कल सोसाइड नोट में उनकी लिखावट बताई थी।

11:38 AM, 22nd Sep
-नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, फांसी लगने से हुई मौत।
-शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि दम घुटने से हुई महंत नरेंद्र गिरि की मौत 
-जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया। 

11:36 AM, 22nd Sep
-नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, फांसी लगने से हुई मौत।
-जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया। 

11:19 AM, 22nd Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरइंडिया के विशेष विमान से अमेरिका के लिए रवाना।
-24 सिंतबर को क्वाड सम्मेलन में शामिल होंगे।
-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से करेंगे मुलाकात।

11:14 AM, 22nd Sep
-फूलों से सजे ट्रक में संगम पर ले जाया जा रहा है नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर।
-स्नान के लिए ले जाया जा रहा है नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर।
-बाघम्बरी मठ में नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई देने उमड़ी संतों की भीड़।

10:40 AM, 22nd Sep
-एंबुलैंस से मठ लाया जा रहा है महंत नरेंद्र गिरि का शव।
 

10:19 AM, 22nd Sep
-प्रयागराज के अस्पताल में 5 डॉक्टरों की टीम ने किया नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम
-दोपहर 12 बजे दी जाएगी समाधि।
-आनंद गिरि को महंत का सोसाइड नोट दिखाया गया। 5 घंटे तक हुई पूछताछ
-आनंद गिरि ने कहा-महाराज आत्महत्या नहीं कर सकते। यह मुझे फंसाने की साजिश।

09:55 AM, 22nd Sep
-भारत में कोरोनावायरस के 26,964 नए मामले, 34,167 रिकवर, 383 की मौत।
-देश में कोरोना के 3,01,989 एक्टिव मामले, 3,27,83,741 रिकवर। महामारी से अब तक 4,45,768 लोग मारे जा चुके हैं।

09:03 AM, 22nd Sep
-महंत नरेंद्र गिरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से साधु संत प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
-नरेंद्र गिरि की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनकी समाधि उनके गुरु भगवान गिरी की समाधि के बगल में नींबू के पेड़ के नीचे बनाई जाएगी.
-आज तय होगा उत्तराधिकारी का नाम
-आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी की आज कोर्ट में पेशी होगी।

08:58 AM, 22nd Sep
-अमेरिका में ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मजबूत स्थिति में है और भारतीय अर्थव्यवस्था ने भी गति पकड़ी है।
-रंगास्वामी ने एक साक्षात्कार में कहा, प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत स्थिति में अमेरिका आ रहे हैं।

07:33 AM, 22nd Sep
-कुछ ही देर में शुरू होगा नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम, दोपहर 12 बजे भू समाधि
-पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी।
-प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में 5 डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम
-पोस्टमार्टम के बाद शव मठ को सौंप दिया जाएगा।

07:24 AM, 22nd Sep
-महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर एंबुलैंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है।
-नरेंद्र गिरि की सोमवार को प्रयागराज में स्थित बाघम्बरी मठ में संदिग्ध मौत हो गई थी।
-आज उन्हें मठ परिसर में ही अंतिम विदाई दी जाएगी।  
-SIT करेगी महंत नरेंद्र गिरि मौत की जांच

07:16 AM, 22nd Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन (Quad Summit) में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वे 26 सितंबर को भारत लौटेंगे।
-पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच 24 सितंबर को वॉशिंगटन में होने जा रही द्विपक्षीय वार्ता में अफगानिस्तान के घटनाक्रम के अलावा कट्टरपंथ, चरमपंथ व सीमा पार से होने वाले आतंकवाद की रोकथाम के तरीकों तथा भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी का और अधिक विस्तार करने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। 
-बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेता पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने बैठ कर वार्ता करेंगे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख