dharma sangrah

भारत में ओमिक्रॉन के 213 मामले, 24 घंटे में मिले 6,317 नए कोरोना संक्रमित

Updated: बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (11:32 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,317 नए मामले सामने आए जबकि महामारी की वजह से 318 लोगों की मौत हो गई। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

ALSO READ: Omicron से देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, कई जगह नाइट कर्फ्यू लगा
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रॉन स्वरूप के सबसे अधिक 57 मामले, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं।
 
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई, जो 575 दिन में सबसे कम है। संक्रमण की वजह से अब तक 4,78,325 लोग मारे जा चुके हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 55 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं।  पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 907 की कमी दर्ज की गई। एक्टिव मरीज संक्रमण के कुल मामलों के 0.22 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है।
 
Koo App
पिछले 24 घंटों में देश में 57 लाख 5 हजार 39 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 138 करोड़ 95 लाख 90 हजार 670 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

अगला लेख