sawan somwar

CoronaVirus India Update: 115 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 3 लाख पार

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (11:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले साल 26 नवंबर को एक दिन में संक्रमण के 44,489 मामले दर्ज किए गए थे।

ALSO READ: भारत के 2 और निशानेबाज कोविड-19 पॉजीटिव, विश्‍व कप में अब तक 6 संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए। मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 115 दिन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई।
 
सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 197 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,59,755 पर पहुंच गई। देश में कोरोनावायरस के 3,09,087 एक्टिव मरीज है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है। रिकवरी रेट गिरकर 95.96 प्रतिशत रह गई। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,11,30,288 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।
 
देश में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 27,126 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में कोरोना से 92 लोगों की मौत हो गई है। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को 11,33,602 नमूनों की जांच की गई और 20 मार्च तक 23,35,65,119 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख