ramcharitmanas
✕

24 घंटे में कोरोना के 2067 नए मामले, संक्रमितों की संख्‍या में 65.7 प्रतिशत का उछाल

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (12:04 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,067 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,47,594 हो गई। इस तरह 24 घंटे में कोविड-19 के नए मामलों में 65.7 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले 6 दिनों में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार दोगुनी हो चुकी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 40 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,006 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। 
 
वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12,340 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 480 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.49 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.38 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,13,248 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 40 मामले सामने आए, जिनमें केरल के 34, महाराष्ट्र के तीन और उत्तर प्रदेश, मिजोरम तथा नगालैंड के एक-एक मरीज शामिल हैं। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख