sawan somwar

भारत में तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, एक्टिव केसेस भी घटकर 15,419

Updated: गुरुवार, 19 मई 2022 (11:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 29 हजार 563 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,303 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 228 की कमी दर्ज की गई है। 
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 89 हजार 841 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 191.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,24,303 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,856, केरल के 69,440, कर्नाटक के 40,106, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,198, उत्तर प्रदेश के 23,514 और पश्चिम बंगाल के 21,203 लोग थे।
 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख