Hanuman Chalisa

फिर बढ़ रही है कोरोना के एक्टिव मरीजों की रफ्तार, 24 घंटे में 1,247 नए मामले

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (10:27 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,247 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 45 हजार 527 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,860 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,966 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 318 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.31 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 11 हजार 701 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.72 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
Koo App
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 501 नए मामले सामने आए। राजधानी में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख 69 हजार 051 हो गई। कोविड​​-19 संक्रमण दर बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई। 
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख