suvichar

यूपी में सीएम योगी का फरमान, अगर जारी किया शरारतपूर्ण बयान तो होगी सख्त से सख्त कार्रवाई

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (10:15 IST)
लखनऊ। अगर आप सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म ऊपर बेहद एक्टिव रहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अब अगर आपने किसी भी प्रकार का शरारतपूर्ण बयान जारी किया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं।
 
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो और कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसको देखते अगर कोई शरारती तत्व किसी भी प्रकार का गलत बयान जारी करता है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
 
आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो,इसके लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।
 
शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ भी पूरी कठोरता बरती जाए। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व एवं त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अत्यधिक संवेदनशील रहना होगा। साथ ही एडीजी से लेकर थानाध्यक्ष तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं व समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

अगला लेख