sundarkand
✕

CoronaVirus India Update: 73 दिन बाद देश में कोरोना के 8 लाख से कम एक्टिव मरीज, आंकड़े गिरे, खतरा बरकरार

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (10:30 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 62480 नए मामले सामने आए जबकि 1587 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 88,977 लोगों ने कोरोना को मात दी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 2,97,62,793 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,85,80,647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3,83,490 लोग इस महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं। कोरोना के 7,98,656 एक्टिव केस है। 73 दिन बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8 लाख से नीचे आई है।
 
कोरोना की तीसरी लहर के गृहमंत्रालय के अलर्ट के बीच अब कोरोना की दूसरी लहर में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट के लगातार नए वैरिएंट सामने आ रहे है। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में कोरोना के डेल्टा वायरस के ट्रिपल वैरिएंट का खुलासा हुआ है। जिले से जांच के लिए ICMR को भेजे गए 9 सैंपल की जांच में डेल्टा वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
 
कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सिर्फ 1 से 2 महीने में कोरोना की तीसरी लहर आएगी। इसको लेकर कोविड टास्क फोर्स ने चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाया जा रहा है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख