dharma sangrah

लगातार दूसरे दिन मिले 30,000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 24 घंटों में 541 की मौत

Updated: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (10:54 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखी गई। पिछले 24 घंटों में 30,757 नए कोरोना संक्रमित मिले, 67,538 रिकवर हुए और 541 लोगों की मौत हो गई। 
 
स्वास्थ्य मंत्रायल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 54 हजार 315 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोगों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3.32 लाख हो गई और महामारी से कुल 5 लाख 10 हजार, 872 लोगों की मौत हो गई।

कुल संक्रमितों में से 98.03 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 1.19 प्रतिशत कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं और 0.78 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है।

दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.04 प्रतिशत है। अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 174 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी है।
Koo App
इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 30,615 मामले मिले थे जबकि 514 लोग मारे गए थे। मंगलवार को 27,409 नए मरीज मिले थे और महामारी की वजह से 347 लोग काल के गाल में समा गए थे। इस दिन देश में 44 दिन बाद 30 हजार से कम कोरोना संक्रमित मिले थे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख