Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 7,974 नए मामले, ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हुई

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (10:32 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 18 हजार 602 हो गई। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक 73 मरीज मिले हैं।

ALSO READ: ओमिक्रॉन की दहशत : मुंबई में 16 दिनों के लिए धारा 144, बंगाल में ममता ने चेताया
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 343 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 87,245 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 317 की कमी दर्ज की गई है।
 
3 करोड़ 41 लाख 54 हजार 879 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 
 
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 925 और मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें से 4 मामले ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप के हैं तथा 10 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 66,46,061 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,41,298 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 32 ओमिक्रॉन मरीज मिले हैं।
 
देश में अब 135 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। बुधवार को शाम सात बजे तक 53,84,094 से अधिक खुराक दी गईं। स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया गया था। इसके बाद, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया था।  
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

अगला लेख